5 Jun 2026, Fri

IPL क्वालिफायर-2 आज: क्या राजस्थान को फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी? गुजरात की सबसे मजबूत गेंदबाजी से होगी टक्कर

खेलडेस्क, 29 मई 2026

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी।

एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी ने 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 12 लंबे छक्के जड़े और राजस्थान को शानदार जीत दिलाई। अब उनके सामने IPL 2026 की सबसे मजबूत गेंदबाजी यूनिट मानी जा रही गुजरात टाइटंस होगी।

 

 

गुजरात की गेंदबाजी बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

गुजरात के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। खासकर सिराज और रबाडा नई गेंद से बेहद खतरनाक साबित हुए हैं। पिछली भिड़ंत में सिराज ने शॉर्ट बॉल पर सूर्यवंशी को आउट किया था, जबकि रबाडा उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का शिकार बने थे।

हालांकि वैभव का रिकॉर्ड गुजरात के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने GT के खिलाफ 3 मैचों में 233.33 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उनके बल्ले से अब तक 15 चौके और 15 छक्के निकल चुके हैं।

हालिया फॉर्म में हैं विस्फोटक

वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा फॉर्म राजस्थान के लिए सबसे बड़ी ताकत है। पिछली 5 पारियों में उन्होंने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए। दूसरी ओर गुजरात के 5 गेंदबाज इस सीजन में 15 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

पढ़ें   PM मोदी बोले– देश की सुरक्षा को लेकर रायपुर में हुई गहन चर्चा: DGP/IGP कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कई अहम मुद्दों पर मंथन

राजस्थान को आर्चर से उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स इस समय काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर पर निर्भर नजर आ रही है। आर्चर ने एलिमिनेटर में अपनी तेज गेंदबाजी से हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था। इस सीजन में वे 24 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

यशस्वी जायसवाल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जबकि ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर कई उपयोगी पारियां खेली हैं। कप्तान रियान पराग ने भी माना कि डेथ ओवरों में बल्लेबाजी टीम की कमजोरी रही है।

गुजरात के टॉप-3 पर जिम्मेदारी

गुजरात की बल्लेबाजी काफी हद तक शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर टिकी है। साई सुदर्शन के पास आज ऑरेंज कैप हासिल करने का भी मौका रहेगा। हालांकि क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी और टीम सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

हेड टू हेड में गुजरात भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है। 2022 के फाइनल में भी गुजरात ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता था।

पिच और मौसम रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पिछले चार मुकाबलों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी नई गेंद से मदद मिलती रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान 60 से 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने के कारण गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

पढ़ें   बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर आज आएगा बड़ा फैसला : अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने बताया—सबसे कड़ी सजा की हकदार

संभावित प्लेइंग-12

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *