सतीश शर्मा
रायपुर, 31 मई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक दुर्ग जिले के वैशाली नगर स्थित लोकांगन में आयोजित सुशासन तिहार-2026 जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्यमंत्री सुशासन तिहार-2026 की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक बेमेतरा के बेसिक ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे बेमेतरा से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 9 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



