28 Jul 2026, Tue

‘शादी करूंगा’ कहकर बनाए संबंध, फिर बदला रवैया: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल लीव लेकर हुआ फरार

रायपुर, 13 जून 2026

राजधानी रायपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। युवती की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि दिवाकर भास्कर ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

 

 

पीड़िता का कहना है कि संबंध बनने के बाद जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसे एहसास हुआ कि शादी का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ धोखा किया गया है। इसके बाद उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पहुंच से बाहर है। बताया जा रहा है कि उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। उसके निवास समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिस टीम भेजी गई है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विभागों में 31 मार्च 2025 तक ई-ऑफिस लागू करने के दिए निर्देश, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश, प्रशासन होगा पारदर्शी और प्रभावी

मामले की जांच के दौरान पुलिस होटल में ठहरने से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी। अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता के बयान और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.