19 Jun 2026, Fri

मुख्यमंत्री निवास में 5 घंटे की बैठक: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर नेताओं ने लगाया विराम, बोले- ‘सब सेफ है

मुख्यमंत्री निवास में 5 घंटे की बैठक

रायपुर, 19 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास में गुरुवार देर रात चली हाई लेवल बैठक ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। करीब पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक रात करीब 2 बजे समाप्त हुई, जिसके बाद मंत्रियों और नेताओं ने इसे सत्ता-संगठन की नियमित समीक्षा बैठक बताया।

बैठक को लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल और संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी बैठकें हर तीन महीने में होती हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और क्षेत्रीय दौरों की रणनीति पर चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रभार क्षेत्रों में किए गए कार्यों, जनप्रतिनिधियों के दौरों और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी बैठक का हिस्सा रही।

बैठक के बाद मंत्री रामविचार नेताम ने मुस्कुराते हुए कहा, “सब मुस्कुराइए, सब सेफ है और छत्तीसगढ़ सेफ है।” उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर लगाए जा रहे सभी कयास निराधार हैं।

 

 

हालांकि, देर रात अचानक बुलाई गई इस बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को जरूर हवा दी, लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित नियमित बैठक बताया है।

Share
पढ़ें   शराब घोटाले में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर अरुण साव का बड़ा हमला: कहा- कांग्रेस को हर हाल में देना होगा जवाब, नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक हार से बौखलाई कांग्रेस अब लगा रही बेबुनियाद आरोप!

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *