रायपुर, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-2492 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:50 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कार से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।



