19 Jun 2026, Fri

मुंगेली के कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में फिर हादसा: मेंटेनेंस के दौरान गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी झुलसे

मुंगेली, 19 जून 2026। जिले के सरगांव क्षेत्र स्थित रामबोड़ के कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में एक बार फिर औद्योगिक हादसा हो गया। नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान कीलन डिस्चार्ज गेट अचानक खुल जाने से गर्म स्पंज आयरन बाहर निकल आया, जिसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

घटना 18 जून की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कीलन डिस्चार्ज गेट जाम हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान गेट अचानक खुल गया और अंदर मौजूद गर्म स्पंज आयरन तेजी से बाहर निकल आया। हादसे में तीन कर्मचारी घायल हो गए।

घायलों की पहचान अमित कुमार (औरंगाबाद, बिहार), योगेश मीणा (होशंगाबाद, मध्य प्रदेश) और अमरेश दत्ता (बालेश्वर, ओडिशा) के रूप में हुई है। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अमित कुमार को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के कालड़ा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो कर्मचारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्था की समीक्षा की। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में भी इसी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था, जब एक साइलो ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला भी दर्ज किया गया था। लगातार दूसरी बड़ी दुर्घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल, रायपुर प्रेस क्लब में मनाएंगे होली मिलन, शाम को मंत्रिपरिषद बैठक में लेंगे अहम फैसले, जानें पूरा शेड्यूल...

 

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *