20 Jun 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और सरगुजा दौरे पर, जैविक खेती कार्यशाला, पीएम किसान उत्सव और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा 

कुनकुरी/अम्बिकापुर, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जशपुर और सरगुजा जिले के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा किसानों और आमजन से जुड़े आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे अपने निज निवास ग्राम बगिया से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, पण्डरीपानी (कुनकुरी) पहुंचेंगे। यहां वे जैविक खेती कार्यशाला में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

 

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री जनपद पंचायत कुनकुरी के सभागार में आयोजित जन कल्याणकारी शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम बेमताटोली पहुंचकर उत्कल ब्राम्हण समाज सेवा समिति के सामाजिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री गिनाबहार में निर्माणाधीन एमसीएच एवं बीपीएचयू भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दुलदुला के चराईडांड में निर्माणाधीन 220 बिस्तर अस्पताल, फिजियोथैरेपी एवं नर्सिंग कॉलेज का अवलोकन करेंगे।

कुनकुरी के सलियाटोली खेल मैदान में मुख्यमंत्री निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं नालंदा परिसर का निरीक्षण करेंगे। वहीं आत्मानंद स्कूल सलियाटोली में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

शाम 4:55 बजे हेलीकॉप्टर से कुनकुरी से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:25 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे न्यू सर्किट हाउस, अम्बिकापुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को जशपुर और सरगुजा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, कृषि प्रोत्साहन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   CG के बालोद में बड़ा हादसा: तड़के NH-30 पर बेकाबू यात्री बस सड़क किनारे दुकान में घुसी, ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार, गनीमत से टली जनहानि

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed