19 Sep 2026, Sat
Breaking

PM Kisan Yojana 23rd Installment: आज किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, PM मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे 23वीं किस्त

नई दिल्ली, 20 जून 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000-₹2,000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों, बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में मदद करती है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने लाभार्थियों की सूची में कुछ संदिग्ध मामलों की पहचान की है। ऐसे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है या जिनके परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं, उनकी किस्त फिलहाल रोकी जा सकती है। ऐसे मामलों में भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही लाभ दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List सेक्शन में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर सूची देख सकते हैं।

अब तक जारी हो चुकी हैं 22 किस्तें

PM किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। आज जारी होने वाली 23वीं किस्त से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी खेती संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

पढ़ें   PWD विभाग में ठेकदारों को हर महीने होगा पेमेंट : SDO से लेकर ENC तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश, PWD विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल का सख्त आदेश

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed