रायपुर, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान करने के बाद वे दोपहर 3:05 बजे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से 4:20 बजे तक आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे अस्पताल से रवाना होकर 4:50 बजे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां शाम 4:55 बजे से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे पीपल वन से रवाना होकर 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहने के बाद शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होंगे। रात 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8:30 बजे वहां से प्रस्थान कर रात 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे।


