24 Jun 2026, Wed
Breaking

रायपुर में कोचिंग सेंटरों की पोल खुली: कहीं ठसाठस भरी क्लास, कहीं फायर सेफ्टी व्यवस्था में बड़ी चूक

सतीश शर्मा 

रायपुर, 24 जून 2026

शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और लिफ्ट सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। नगर निगम की संयुक्त टीम ने एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ संस्थानों में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमियां पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में तय क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जाना पाया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर वेंटिलेशन व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। हालांकि इन संस्थानों में अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं।

 

 

वहीं आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों, वेंटिलेशन, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों के पालन में कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम ने संबंधित जोनों को नियमानुसार नोटिस जारी करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय अवधि में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह जांच अभियान जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा करना और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

  1. निरीक्षण दल में नगर निगम के अभियंताओं के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पढ़ें   ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में जवानों के शौर्य को अमित शाह ने बताया स्वर्णिम अध्याय : कहा- गर्मी, ऊँचाई और IED के खतरे के बावजूद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बेस कैंप किया ध्वस्त, मोदी सरकार का संकल्प 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *