9 Aug 2026, Sun
Breaking

दिल्ली का सफर अब होगा आसान, सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, वर्षों पुरानी मांग पर लगी मुहर

रायपुर, 24 जून 2026

उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुज संभाग के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से उठ रही मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक करने का फैसला लिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी, जिससे दिल्ली और उत्तर भारत की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह सिर्फ एक रेल सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि सरगुजा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। ट्रेन की सीमित उपलब्धता के कारण यात्रियों को लंबे इंतजार और परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

 

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अब ट्रेन की आवृत्ति बढ़ने से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। रेलवे के आधुनिकीकरण और नई सुविधाओं का लाभ अब सरगुजा जैसे क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। यह फैसला क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को नई दिशा देगा।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: बीजापुर में 17 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 24 लाख के इनामी सहित DVCM और ACM भी हुए सरेंडर, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता

मंत्री अग्रवाल ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रेलवे मंत्रालय ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तर छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में और भी नई सौगातें मिलेंगी।

उन्होंने कहा, “अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन किए जाने का निर्णय सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगी।”

  • रेलवे मंत्रालय की इस घोषणा के बाद सरगुजा अंचल में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे जनभावनाओं के अनुरूप फैसला बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। नई व्यवस्था से न केवल यात्रियों की परेशानियां कम होंगी, बल्कि सरगुजा का देश की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों से संपर्क भी और मजबूत होगा।
Share

 

 

 

 

 

You Missed