10 Aug 2026, Mon
Breaking

विधानसभा सत्र आते ही सख्त हुआ प्रशासन: कलेक्टर ने छुट्टियां कीं कैंसिल, अफसरों-कर्मचारियों को दिया बड़ा निर्देश

सतीश शर्मा

रायपुर, 26 जून 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को देखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने जिले के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

 

 

जारी आदेश के अनुसार, 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अत्यंत आवश्यक कारणों से अवकाश लेना हो अथवा मुख्यालय छोड़ना हो, तो इसके लिए संबंधित विभागाध्यक्ष और सक्षम कार्यालय प्रमुख से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध, तथ्यात्मक और प्रमाणिक उत्तर उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share
पढ़ें   19 से 29 जनवरी तक बलौदाबाजार में हनुमत महायज्ञ: कलश यात्रा से शुरुआत, हर शाम भजन-कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

 

 

 

 

You Missed