11 Aug 2026, Tue
Breaking

बिलासपुर में निगम टीम को धमकी: पॉलीथिन जब्ती से भड़का पार्षद का देवर, फोन पर दी गालियां, केस दर्ज

बिलासपुर, 27 जून 2026। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में सिरगिट्टी थाना पुलिस ने महिला पार्षद के देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) के खिलाफ चलाए जा रहे नगर निगम के अभियान के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम शुक्रवार को सिरगिट्टी क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान यदुनंदन नगर, तिफरा स्थित एक डेयरी दुकान से करीब पांच किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह से स्वच्छता निरीक्षक पवन चौहान की मोबाइल पर बात कराई।

आरोप है कि बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह ने निगम कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जुर्माना नहीं देने की बात कही और कार्रवाई करने पर धमकी दी। घटना के बाद निगम कर्मचारियों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

 

पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर विस्तृत चर्चा, जापानी कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने की जताई इच्छा

 

 

 

 

 

You Missed