14 Aug 2026, Fri
Breaking

‘सहयोग केंद्र’ में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का सीधा संवाद: 150+ कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं, मौके पर दिए कार्रवाई के निर्देश

सतीश शर्मा

रायपुर, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुने तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानन्द उपासने भी उपस्थित रहे।

संवाद के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सहयोग केंद्र’ जनता और सरकार के बीच प्रभावी सेतु की भूमिका निभा रहा है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बुधवार को सहयोग केंद्र पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार, 1 जुलाई (बुधवार) को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ‘सहयोग केंद्र’ में उपस्थित रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Share
पढ़ें   DGML की खोज से छत्तीसगढ़ की किस्मत का दरवाजा खुला : महासमुंद में निकेल-क्रोमियम-PGE का भंडार, हाई-टेक इंडिया की रीढ़ बनेगा राज्य

 

 

 

 

 

You Missed