रायपुर, 13 नवंबर 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 4 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान कई थाना प्रभारियों को कामकाज में लापरवाही को लेकर फटकार भी लगाई गई थी।

इसके बाद शुक्रवार को थाना प्रभारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई।
तबादला सूची के अनुसार नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं—
- अजय झा – थाना प्रभारी, आमानाका।
- सुधांशु बघेल – थाना प्रभारी, उरला।
- रोहित मालेकर – थाना प्रभारी, तेलीबांधा।
- बालेश्वर लहरे – टिकरापारा से रक्षित केंद्र भेजे गए।
इस प्रशासनिक फेरबदल को शहर की कानून-व्यवस्था मजबूत करने और थानों के कामकाज में सुधार लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।


