30 Sep 2026, Wed

CM TODAY SCHEDULE : आज जांजगीर-चांपा और सक्ती दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शपथ ग्रहण, भूमिपूजन और वृक्षारोपण समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

सतीश शर्मा

रायपुर, 2 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से जांजगीर पहुंचेंगे।

चांपा के कात्रे नगर स्थित सौंठी आश्रम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री बम्हनीडीह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सक्ती जिले के जेठा पहुंचेंगे, जहां भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का भूमिपूजन तथा जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे। शाम 6:35 बजे सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे।

Share
पढ़ें   नवरात्रि में सरगुजा ओलंपिक का भव्य आगाज: 3.49 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों के इनाम, पंडरापाठ में बनेगी 20 करोड़ की आर्चरी अकादमी