5 Oct 2026, Mon
Breaking

पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी : CM विष्णुदेव साय ने संभाला मोर्चा, परिजनों से फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी, बेहतर इलाज और हर जरूरी व्यवस्था के दिए निर्देश

रायपुर, 5 जुलाई, 2026

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की पहचान और पंडवानी की विश्वविख्यात कलाकार तीजन बाई के अस्वस्थ होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी चिंता जताई है। वर्तमान में तीजन बाई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के मेडिकल आईसीयू में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वयं परिजनों से फोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने बेहतर चिकित्सा, लगातार चिकित्सकीय निगरानी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय पंडवानी शैली से छत्तीसगढ़ की लोककला को देश ही नहीं, दुनिया भर में नई पहचान दिलाई है। उनका योगदान राज्य की सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए तीजन बाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और विश्वास जताया कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी अनुपम कला के माध्यम से फिर से छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाएंगी।

Share
पढ़ें   जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 फोरलेन परियोजना की DPR तैयार : MP-CG के बीच रोड कनेक्टिविटी, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बड़ा बूस्ट