19 Aug 2026, Wed
Breaking

CM साय की दिल्ली रणनीति रंग लाई : छत्तीसगढ़ को मिला 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी, खरीफ सीजन में खाद संकट टला

• नड्डा ने पूरी की मुख्यमंत्री की मांग, खरीफ सीजन में खाद संकट टला; पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

रायपुर, 4 जुलाई, 2026

खरीफ सीजन के बीच खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की चिंता अब काफी हद तक दूर हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटित किया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताते हुए इसे प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा निर्णय बताया है।

 

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नड्डा से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने खरीफ सीजन की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। किसानों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत कर दिया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता पहले से पर्याप्त है और अब अतिरिक्त डीएपी मिलने से खरीफ सीजन के लिए खाद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। इससे किसानों को उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और कृषि कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे।

 

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया सहित सभी जरूरी कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य अन्नदाता को हर जरूरी संसाधन समय पर उपलब्ध कराना और कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाना है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों में वंदे भारत की बढ़ी डिमांड : जून से फिर दौड़ेगी 16 कोच वाली सुपरफास्ट ट्रेन, अब एक साथ 1128 यात्री कर सकेंगे सफर

 

 

 

 

 

You Missed