5 Oct 2026, Mon

चिंतन शिविर 3.0 में CM विष्णु देव साय का ग्रीन मिशन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

सतीश शर्मा 

रायपुर, 5 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

Share
पढ़ें   प्रधानमंत्री ने मन की बात में नारायणपुर के बुटलूराम माथरा को सराहा : चार दशक से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं बुटलूराम माथरा, CM विष्णु देव साय ने कहा- माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार