20 Aug 2026, Thu
Breaking

धमतरी में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: संतुलन बिगड़ते ही चैली से गिरे राजेंद्र ध्रुव, नहीं बच सकी जान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घर निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। निर्माण कार्य करते समय बांस की चैली से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो भोथली गांव का निवासी था और पेशे से राजमिस्त्री था। वह गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र बांस की चैली पर चढ़कर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।

हादसे में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

 

 

 

Share
पढ़ें   बस्तर अंचल के अबूझमाड़ से महाराष्ट्र तक नेशनल हाईवे 130-डी का निर्माण शुरू : कुतुल-नीलांगुर 21.5 किमी सड़क के लिए 152 करोड़ का टेंडर मंजूर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करेगी सरकार<br><br>

 

 

 

 

 

You Missed