22 Aug 2026, Sat

BJP सहयोग केंद्र में पहुंचे 300 से ज्यादा लोग: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मौके पर निपटाए 100+ आवेदन, बाकी मामलों में अधिकारियों को दिए निर्देश

सतीश शर्मा

रायपुर, 08 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 300 से अधिक लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने 100 से ज्यादा आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

मीडिया से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने बताया कि कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर बात कर समस्याओं का समाधान कराया गया। वहीं, मांग संबंधी 100 से अधिक आवेदनों को संबंधित विभागों तक भेजते हुए उनके जल्द निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से भाजपा का सहयोग केंद्र संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का अवसर मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और प्रबल प्रताप जूदेव भी मौजूद रहे और आमजनों से संवाद किया।

Share
पढ़ें   दंतेवाड़ा और कोंडागांव में दो बड़ी घटनाएं : महिला और नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार