9 Jul 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: समोदा में विकास कार्यों की देंगे सौगात, फिर रायपुर में ‘दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026’ में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा

रायपुर, 9 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित नगर पंचायत समोदा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे समोदा पहुंचेंगे।

समोदा में मुख्यमंत्री भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद 1:30 बजे से 2:00 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री समोदा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां वे “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026” सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम 3:15 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला समूहों, संगठन प्रतिनिधियों और विभिन्न हितग्राहियों की सहभागिता रहेगी।

 

 

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान करेंगे और 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   मनोरंजन जगत में शोक की लहर: अभिनेता पंकज धी़र के निधन पर सितारों ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed