14 Sep 2026, Mon
Breaking

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, बिजली-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिलीं युवतियां; संचालक समेत बाउंड ओवर

भिलाई, 14 सितम्बर 2026। सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले। हालांकि, जांच में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई।

मॉल प्रबंधन के मुताबिक, जिस स्थान पर स्पा सेंटर संचालित हो रहा है, वह सोल्ड प्रॉपर्टी है और वहां बिजली-पानी की सप्लाई पहले ही बंद कर दी गई है। इसके बावजूद अंदर लोगों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और सभी को बाहर निकाला।

पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और वहां मिली युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर (मुचलका पाबंद) की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

भिलाई नगर CSP निशांत पाठक ने कहा कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे सभी स्थानों पर लगातार जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम में CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सेंशेसन स्पा सेंटर में किसी अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share
पढ़ें   कोरबा में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा जनसेवा के आदर्श हमें सदैव करते रहेंगे प्रेरित

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *