14 Sep 2026, Mon
Breaking

रायपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी: सिरफिरे ने युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर, 14 सितम्बर 2026। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी वीरू धीवर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

अचानक आग की लपटों में घिरी युवती ने मदद के लिए शोर मचाया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
पढ़ें   पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति : कंप्यूटर साइंस के दिग्गज प्रो. वी.के. सारस्वत को सौंपी गई कमान, राजभवन ने जारी किया आदेश, आगरा यूनिवर्सिटी से जल्द होंगे कार्यमुक्त

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed