मुंबई, 03 नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए बिजनेस प्रीमियम में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि में कंपनी का न्यू बिजनेस प्रीमियम बढ़कर 20,259 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 18,349 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी के टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,274 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के नियमित प्रीमियम (रेगुलर प्रीमियम) में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुरक्षा बीमा (प्रोटेक्शन) कारोबार में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। इस अवधि में प्रोटेक्शन न्यू बिजनेस प्रीमियम 46 प्रतिशत बढ़कर 3,235 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, प्रोटेक्शन इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 446 करोड़ रुपये रहा।

एसबीआई लाइफ का इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम 13 प्रतिशत बढ़कर 13,732 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) भी 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,746 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा, टोटल न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड में 68 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह 11,92,792 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कंपनी के कारोबार की निरंतरता के संकेतक 13 महीने, 25 महीने और 49 महीने की पर्सिस्टेंसी में क्रमशः 44, 110 और 40 बेसिस पॉइंट का सुधार दर्ज किया गया। वहीं, वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 19 प्रतिशत बढ़कर 3,274 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का VNB मार्जिन 27.9 प्रतिशत दर्ज किया गया।
एसबीआई लाइफ की वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 1.97 रहा, जबकि नियामकीय आवश्यकता 1.50 है। कंपनी की इंडियन एंबेडेड वैल्यू (IEV) में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 87,349 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, ऑपरेटिंग रिटर्न ऑन एंबेडेड वैल्यू 18.8 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में भी 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 30 सितंबर 2025 के 4,81,465 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 सितंबर 2026 तक 5,27,120 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के निवेश पोर्टफोलियो में डेट और इक्विटी का अनुपात 60:40 है। डेट निवेश का लगभग 94 प्रतिशत हिस्सा AAA रेटिंग वाले और सॉवरेन इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया गया है।
वितरण नेटवर्क के लिहाज से एसबीआई लाइफ के पास देशभर में 3,94,574 प्रशिक्षित बीमा पेशेवर हैं और कंपनी के 1,244 कार्यालय संचालित हैं। इसके कारोबार में बैंकाश्योरेंस, एजेंसी, कॉरपोरेट एजेंट, ब्रोकर, पॉइंट ऑफ सेल पर्सन, बीमा मार्केटिंग फर्म, वेब एग्रीगेटर और डायरेक्ट बिजनेस जैसे माध्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कंपनी ने निजी बीमा बाजार में इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम और इंडिविजुअल रेटेड प्रीमियम के मामले में क्रमशः 25.2 प्रतिशत और 22.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है। इन आंकड़ों के साथ एसबीआई लाइफ ने नए कारोबार, मुनाफे, निवेश प्रबंधन और बीमा वितरण नेटवर्क के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति प्रदर्शित की है।


