25 Aug 2026, Tue
Breaking

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी: 15 की मौत, 21 को बचाया गया; राहत-बचाव अभियान जारी

नई दिल्ली/फू क्वोक। वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इस भीषण हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, नाव में भारतीय पर्यटक सवार थे और वह फू क्वोक द्वीप के आसपास समुद्री भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय बचाव दल, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और समुद्र में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया।

हादसे के बाद वियतनाम में भारतीय दूतावास ने भी सक्रियता दिखाई है। दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है। प्रभावित भारतीय परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।

 

 

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भारतीय दूतावास ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया में भी सहयोग शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, राहत एवं बचाव अभियान पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

Share
पढ़ें   रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन : कोल कंपनी फायरिंग केस का मास्टरमाइंड मयंक सिंह 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में होगा पेश, प्रोडक्शन वारंट जारी

 

 

 

 

 

You Missed