प्रमोद कुमार
कसडोल, 15 जनवरी 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा कसडोल मंडल के नेतृत्व में नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडेय के प्रथम आगमन पर नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित परिचयात्मक सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
प्रणम्य पांडेय ने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश युवा मंत्री मोरध्वज पैकरा, भाजपा युवा मोर्चा कसडोल मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज परगनिहा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अंजय श्रीवास एवं मंडल अध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी की उपस्थिति रही।
इसके अलावा मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास एवं रामचंद्र ध्रुव, कटगी मंडल महामंत्री अटल संतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष गणेश शंकर साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रेशम वर्मा, सभापति अजय साहू, युवा मोर्चा महामंत्री समारू कैवर्त्य, सहित प्रदीप पाठक, शनि यादव, अजय श्रीवास, निखिल श्रीवास तथा कसडोल और कटगी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना और युवा मोर्चा को आगामी अभियानों के लिए तैयार करना रहा।





