13 Mar 2026, Fri

लोरमी में विकास और जनसंवाद की नई तस्वीर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 6 गांवों का किया दौरा, 17 लाख के कार्यों की घोषणा

लोरमी, 15 जनवरी 2026
उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गुरुवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के लक्षनपुर, छिरहुट्टी, बैगाकांपा, नारायणपुर, गैंजा और गुरुवाईनडबरी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। साव ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 17 लाख रुपए की घोषणा की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लोरमी विधानसभा में गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। “डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और आज लोरमी में यह धरातल पर दिखाई दे रहा है।”


महतारी वंदन योजना से महिलाएं बना रहीं सुरक्षित भविष्य

बैगाकांपा गांव में माताओं-बहनों से संवाद करते हुए अरुण साव ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित बन रहा है।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे इस योजना से मिलने वाली राशि को एलआईसी जैसी योजनाओं में निवेश कर रही हैं
एक महिला सालाना 12 हजार रुपए और दूसरी 10 हजार रुपए जमा कर रही है। इसे उन्होंने महिला आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण बताया।

बैगाकांपा में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।


छिरहुट्टी में जनचौपाल, नाली निर्माण के लिए 10 लाख

छिरहुट्टी गांव में जनचौपाल लगाकर उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि खुड़िया बांध से पाइपलाइन के जरिए गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर में मेधावी छात्र सम्मान और स्वच्छता संगम 2025 में होंगे शामिल, जानें मिनट-दर-मिनट पूरा कार्यक्रम...

इसके साथ ही ठाकुर देव से रहन नदी तक नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।


लक्षनपुर में भागवत कथा, श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद

लक्षनपुर (महंत) में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह में शामिल होकर अरुण साव ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कथा का श्रवण किया और श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कार के प्रसार की कामना की।


शोक संवेदना और श्रद्धांजलि

नारायणपुर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजा राम साहू के निवास पहुंचकर साव ने उनके पिता स्वर्गीय रामलाल साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गैंजा गांव में डॉ उदय जायसवाल और जिला पंचायत सदस्य कुंती जायसवाल के पिता स्वर्गीय मटुकराम जायसवाल की स्मृति में आयोजित भागवत कथा में भी वे शामिल हुए।


“हर गांव में विकास पहुंच रहा है” – अरुण साव

डिप्टी सीएम ने कहा—
“लोरमी विधानसभा में चारों तरफ सड़कें बन रही हैं। हर समस्या का बारी-बारी समाधान हो रहा है। यह सब क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से संभव हो रहा है।”


इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू, चंपा प्रदीप साहू, उत्तम साहू, सुरजीत भार्गव, मूलचंद दाहिरे, मंडल महामंत्री हीरा बैस, हीरा साहू, छतु कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सरपंच, पंच और ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.