जगदलपुर, 15 जनवरी 2026
नारायणपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार और तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के वनमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक केदार कश्यप ने गुरुवार को नवीन तुरपुरा और कोटगढ़ में 3 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों से इलाके में सड़क, सिंचाई, पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।
नवीन तुरपुरा में
2 करोड़ 95 लाख 28 हजार रुपये की लागत से
तुरपुरा जलाशय बांध पर —

- गिट्टी कार्य
- नवीन स्लूस
- वेस्ट वियर
- नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण
का भूमिपूजन किया गया।
इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी।
वनमंत्री केदार कश्यप ने कई गांवों में सीसी सड़क और पुलिया के निर्माण का उद्घाटन व भूमिपूजन किया — स्थान कार्य लागत मुण्डागुड़ा रंगमंच निर्माण ₹5 लाख केशरपाल पुलिया निर्माण ₹5 लाख केशरपाल मंगियापारा से मुख्य मार्ग तक सीसी रोड ₹7 लाख सोरगांव हीरा घर से भागमन घर तक सीसी रोड ₹7 लाख सोलेमेटा अक्षय घर से पंचू घर तक सीसी रोड ₹7 लाख
ग्राम पंचायत कोटगढ़ में
20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया, जिससे पंचायत कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा —
“ये केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, ये बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। जलाशय, सड़क, पुलिया और पंचायत भवन से किसानों, युवाओं और ग्रामीणों के जीवन में सीधा बदलाव आएगा।”
उन्होंने कहा कि
डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, चाहे वह अबूझमाड़ हो या बस्तर का सुदूर गांव।
कश्यप ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों को उनके घर से वंचित रखा, लेकिन
अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर गरीब को उसका घर दिलाने का संकल्प पूरा किया जा रहा है।
केदार कश्यप ने कहा कि
भाजपा सरकार —
- किसानों को सिंचाई
- महिलाओं को आर्थिक सहायता
- युवाओं को अवसर
और - गरीबों को सम्मानजनक जीवन
देने के लिए निरंतर काम कर रही है।
“बस्तर अब पिछड़ेपन से नहीं, विकास और समृद्धि से पहचाना जाएगा।”



