27 Aug 2026, Thu
Breaking

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 3 नए DCP की नियुक्ति, तारकेश्वर पटेल को मध्य, दीपमाला कश्यप उत्तर और अर्चना झा को ट्रैफिक की कमान

सतीश शर्मा

रायपुर, 13 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट को तीन नए डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) मिले हैं। जारी आदेश के तहत एडीसीपी तारकेश्वर पटेल को डीसीपी रायपुर मध्य, दीपमाला कश्यप को डीसीपी रायपुर उत्तर तथा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई पदस्थापनाओं के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम तेज होने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

कमिश्नरेट में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए अधिकारियों की कार्यशैली और प्राथमिकताओं का असर राजधानी की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में PSC की तैयारी कर रहे अर्श अली के कमरे में युवती आपत्तिजनक हालत में मिली : मोहल्लेवालों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed