11 Oct 2026, Sun
Breaking

ओडिशा से गांजा, रीवा था ठिकाना: बिलासपुर स्टेशन पर GRP ने 27.57 लाख का माल पकड़ा, 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर, 13 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीआरपी (Government Railway Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पुलिस ने करीब 55 किलो गांजा बरामद करते हुए दो महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के रीवा जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जीआरपी ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सामान से 32 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ओडिशा और कुछ मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजे की सप्लाई किसके कहने पर की जा रही थी।

जीआरपी थाना बिलासपुर ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share
पढ़ें   CG में 660 करोड़ का मेडिकल घोटाला: CGMSC के 5 अफसर गिरफ्तार, ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई, दो IAS से भी हुई पूछताछ

 

 

 

 

 

You Missed