सतीश शर्मा
रायपुर, 13 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रायपुर स्थित डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) की पूर्ण मान्यता (Full Accreditation) प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के साथ यह छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण NABH मान्यता प्राप्त आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बन गया है।

अस्पताल में पंचकर्म, दर्द प्रबंधन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, पाइल्स समेत विभिन्न आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सेवाएं आधुनिक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के साथ जोड़कर मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना है।
कड़े मूल्यांकन के बाद मिली मान्यता
NABH की पूर्ण मान्यता अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम, दवा प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के व्यापक एवं कठोर मूल्यांकन के बाद प्रदान की गई है। यह मान्यता इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
डायरेक्टर ने जताया आभार
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु साहू ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, विशेषज्ञ चिकित्सकों के समर्पण और मरीजों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।





