12 Oct 2026, Mon
Breaking

सदन में सरकार को चुनौती: विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

सतीश शर्मा

रायपुर, 14 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हलचल बढ़ गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय देते हुए कहा कि सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विपक्ष सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल उठाएगा, जबकि सरकार अपने पक्ष में जवाब देगी।

मानसून सत्र के दौरान पहले ही कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल चुकी है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को सत्र का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 17 जुलाई पर टिकी हैं, जब सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे।

Share
पढ़ें   महासमुंद में पुरंदर मिश्रा की पहल ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण: 251 सिंदूर के पौधों के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पौधरोपण और शहीद दिनेश मिरानिया के परिवार का सम्मान

 

 

 

 

 

You Missed