29 Nov 2026, Sun

CM TODAY SCHEDULE: रायपुर के बाद जशपुर में रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा कार्यक्रम…

सतीश शर्मा

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव 2026 में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित रथयात्रा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर 12:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:05 बजे वे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:20 बजे विकासखंड कांसाबेल स्थित बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा दोपहर 1:35 बजे ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान कर 4:40 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।

Share
पढ़ें   क्यों आख़िर प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने निकाली NCTE की शव यात्रा? नवा रायपुर में गूंज रहा यह प्रदर्शन