16 Oct 2026, Fri
Breaking

CG विधानसभा मानसून सत्र : 63 ध्यानाकर्षण, 8 याचिकाएं और कई अहम विधेयक… मानसून सत्र के चौथे दिन गरमाएगा विधानसभा का माहौल

सतीश शर्मा

रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज प्रश्नकाल के दौरान उद्योग मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे।

आज के कार्यसूची में छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किए जाने के साथ-साथ उद्योग मंत्री द्वारा औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा। सरकार निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण विधायी कदम उठाने की तैयारी में है।

सत्र के दौरान सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में पेश करेंगे।

विपक्ष की ओर से विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर राज्य में बढ़ते सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे।

इसी क्रम में विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में एक समर्पित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी सदन में रखेंगे। ऐसे में आज का विधानसभा सत्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय का केंद्र रहने वाला है।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग: 'पुष्पा 2' के सुपरस्टार Allu Arjun गिरफ्तार, संध्या थिएटर भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत और कई घायल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

 

 

 

 

 

You Missed