16 Jul 2026, Thu
Breaking

दुर्ग-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चार की मौत; एक साल का मासूम घायल

सतीश शर्मा 

रायपुर, 16 जुलाई 2026

दुर्ग-रायपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो युवतियां शामिल हैं। वहीं, एक वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर पांच लोग सवार होकर दुर्ग से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मासूम को नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच जारी है।

Share
पढ़ें   कविता, संस्कृति और एकता की महागूंज… 18 जनवरी को रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 50वां स्वर्ण अधिवेशन, देशभर के नामी कवि होंगे शामिल, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *