15 Oct 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: जशपुर से रायपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, आज पूरे दिन विधानसभा सत्र में रहेंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

सतीश शर्मा

रायपुर, 17 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे अपने निजी निवास बगिया (जशपुर) से रवाना होंगे। इसके बाद 9:05 बजे कांसाबेल विकासखंड स्थित हेलीपेड बगिया पहुंचेंगे और 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 10:25 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 10:35 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। इसके बाद 5:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

 

Share
पढ़ें   CG में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल : 20 अधिकारियों के तबादले, RTO-ARTO समेत कई जिलों में नई पदस्थापना, देखें आदेश...