31 Aug 2026, Mon
Breaking

CG विधानसभा मानसून सत्र : आज विधानसभा में आर-पार की सियासी जंग, सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान; CAG रिपोर्ट भी होगी पेश

सतीश शर्मा

रायपुर, 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज (17 जुलाई) पांचवां और अंतिम दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अशासकीय कार्य होंगे। दिन का सबसे अहम मुद्दा कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रहेगा, जिस पर विस्तृत चर्चा होगी।

प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भैयालाल राजवाड़े विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।

मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वीकार करते हुए 17 जुलाई को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में दसवां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले लाए गए सभी नौ प्रस्ताव बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सके थे।

 

 

गौरतलब है कि गुरुवार को विधानसभा में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकार किया कि रायपुर जिले के ग्राम अल्दा में ग्रामसभा प्रस्ताव में कथित जालसाजी की शिकायत मिली है और मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विपक्ष ने उद्योग का आवंटन निरस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया था। इसी दौरान विधानसभा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 भी पारित किया।

पढ़ें   Video Breaking : ट्रैफिक दबाव को अपनी मुस्तैदी से कम कर रहे जवान, शहर की भीड़ को कंट्रोल करके ट्रैफिक दुरुस्त करते जवानों का ये वीडियो सराहनीय है

Share

 

 

 

 

 

You Missed