1 Sep 2026, Tue
Breaking

रायपुर में चलती एक्सप्रेस के सामने लगाई छलांग: लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, युवक गंभीर घायल

सतीश शर्मा

रायपुर, 18 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

 

 

घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेलवे ट्रैक से हटाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   कोमाकी इलेक्ट्रिक का बड़ा लॉन्च: परिवारों के लिए एफएएम 1.0 और एफएएम 2.0 स्कूटर बाजार में, कीमत 99,999 से शुरू — एक बार चार्ज में 200 किमी तक की रेंज