5 Sep 2026, Sat
Breaking

अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही भाजपा का पलटवार: किरण सिंह देव बोले—‘जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस, सदन में भी हो गई बेनकाब’

सतीश शर्मा

रायपुर, 19 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जनता और सदन दोनों का विश्वास खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव बिना किसी ठोस तथ्य और आधार के लाया गया था। यह भाजपा सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और राजनीतिक दिशाहीनता का प्रदर्शन था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं था और यह प्रस्ताव केवल राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का प्रयास था।

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कम समय में ही मोदी की गारंटियों को धरातल पर उतारने का काम किया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से कांग्रेस असहज है, इसलिए वह निराधार आरोपों की राजनीति कर रही है।

किरण सिंह देव ने कहा कि विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव का गिरना यह साबित करता है कि सत्य और सुशासन के सामने झूठ की राजनीति टिक नहीं सकती। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के साथ है और कांग्रेस को अब नकारात्मक राजनीति छोड़कर आत्ममंथन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुकी है, इसलिए जनता के विश्वास की बात करना उसके लिए उचित नहीं है। भाजपा का दावा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी।

Share
पढ़ें   CG Weather Today: बस्तर से सरगुजा तक बारिश का अलर्ट, 40 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 

 

 

 

 

You Missed