5 Sep 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: आज दुर्ग में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में गौ सेवा संगम कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत, जानें पूरा कार्यक्रम….

सतीश शर्मा

रायपुर, 20 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार, 20 जुलाई 2026 को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में बैठक से होगी। इसके बाद वे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव-2026 में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे जामगांव (एम) पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

 

 

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे जामगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा स्थित कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित गौ सेवा संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

Share
पढ़ें   CG के निशांत का KBC में हुआ चयन : अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट में बैठे नजर आयेंगे निशांत...18 नवंबर को प्रसारित होगा कार्यक्रम...कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी ने दी बधाई...

 

 

 

 

 

You Missed