21 Jul 2026, Tue

शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर जिंदा जलाया: रायपुर में दोस्त पर पेट्रोल डालने का आरोप, 7 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम

सतीश शर्मा

रायपुर, 20 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक मोहम्मद शाकिब की इलाज के दौरान 7 दिन बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शाकिब को उसके दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया, जहां विवाद के बाद उस पर और उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 12 जुलाई की शाम सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि रामसागर पारा निवासी सोनू (18) अपने साथियों के साथ शाकिब को शराब पार्टी के बहाने वहां ले गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने पेट्रोल डालकर शाकिब तथा उसकी स्कूटी में आग लगा दी। घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

 

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि सोनू और शाकिब के बीच पहले भी गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था और दोनों की बातचीत बंद थी। घटना के बाद आरोपियों की ओर से फोन कर परिवार को बताया गया कि शाकिब जल गया है। परिजनों का दावा है कि आरोपियों में शामिल एक युवक ने अपनी गलती भी स्वीकार की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शाकिब को स्कूटी पर बैठे देखा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

पढ़ें   मुंगेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ग्रंथालय के नए कक्ष का लोकार्पण : छात्रों को बताए सफलता के पाँच मूलमंत्र, बोले– 'शिक्षा ही असली पूंजी है', प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शाकिब के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर जांच में लापरवाही और घटनास्थल का सही ढंग से निरीक्षण नहीं करने का भी आरोप लगाया।

वहीं, डीसीपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवक स्कूटी जलाने गए थे, इसी दौरान युवक भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *