5 Sep 2026, Sat
Breaking

भाजपा की हाईलेवल बैठक आज: CM विष्णुदेव साय समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी, सरकार और संगठन पर होगा बड़ा फैसला

सतीश शर्मा

रायपुर, 21 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर ग्रुप की अहम बैठक मंगलवार रात रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक को आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक बदलावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश भी शामिल होंगे, जो रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में लंबित राजनीतिक और संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी मंथन होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न मोर्चों और संगठनात्मक इकाइयों के कामकाज की भी समीक्षा की जा सकती है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। उनके अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोर ग्रुप के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।

बैठक के अगले दिन यानी बुधवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तय की जाएगी। भाजपा नेतृत्व इन बैठकों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति पर काम करेगा।

Share
पढ़ें   CG के बालोद में युवक ने शादी नहीं होने पर गुस्से में शिवलिंग तोड़कर तालाब में फेंका : गांव में तनाव, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 

 

 

 

 

You Missed