5 Sep 2026, Sat
Breaking

CG Weather Alert: अगले 7 दिन बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

सतीश शर्मा 

रायपुर, 21 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दूसरा दौर अब कमजोर पड़ सकता है। हालांकि अगले 24 घंटे तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश का असर बना रहेगा। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर का मौसम

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कुछ दिनों तक कम होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता है तो प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रतापपुर में 11 सेमी, लवन और बलौदाबाजार में 7-7 सेमी, मनोरा में 6 सेमी, जबकि दरगी, ओड़गी, पलारी और माना में 5 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का बड़ा कदम : 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण पूरा, 16,165 शिक्षक-प्राचार्य हुए समायोजित, अब कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षक-विहीन<br><br>

कई जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली सहित कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, जशपुर, कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed