11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में मंत्री और पुलिस अधिकारियों को अब सामान्य दौरे पर गार्ड ऑफ ऑनर नहीं : डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल से औपनिवेशिक परंपरा हुई खत्म, प्रशासनिक सुधारों में बड़ा बदलाव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 दिसंबर 2025


छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्रीगण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सामान्य दौरों, निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा अब समाप्त हो गई है। गृह विभाग ने इसके लिए नियमों में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर यह बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने औपनिवेशिक काल से चली आ रही इस परंपरा की समीक्षा के बाद आदेश जारी किया है, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून-व्यवस्था सुधार और जनसेवा के कार्यों में अधिक प्रभावी रूप से किया जा सके।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वयं अधिकारियों को वर्तमान सलामी व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए थे। इसके फलस्वरूप अब राज्य के भीतर सामान्य दौरों, आगमन-प्रस्थान और निरीक्षण के समय मंत्रीगण, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी गार्ड नहीं दिया जाएगा। यह कदम पुलिस बल की अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्ति और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शहीद पुलिस स्मृति दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस और पुलिस दीक्षांत परेड में गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। साथ ही संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों और विशिष्ट अतिथियों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार सलामी गार्ड की व्यवस्था भी जारी रहेगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस निर्णय को प्रशासनिक सुधार और आधुनिक, जनोन्मुखी व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। अधिकारियों का समय और ऊर्जा अब सीधे जनता की सुरक्षा और सेवा में लग सकेगी, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार की उम्मीद है।

पढ़ें   पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जी को प्रेसवार्ता आज, पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्र के ग्राम में तीन दिनों तक होगा कार्यक्रम

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed