सतीश शर्मा
रायपुर, 07 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को धमतरी और रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा धमतरी जिले के ग्राम छाती के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण, ग्राम छाती पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित केन्द्रीय महाअधिवेशन चन्द्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यक्रम में शामिल होंगे और समाजजनों को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे ग्राम छाती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे शाम 4:05 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इन दोनों कार्यक्रमों को सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे समाज के लोगों से संवाद भी करेंगे।



