20 Oct 2026, Tue
Breaking

‘पेपर लीक करने वालों को नहीं बख्शा…’, NEET विवाद पर पीएम मोदी का बड़ा दावा; बोले- जवाबदेही तय की, दोबारा परीक्षा भी कराई

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पेपर लीक घोर पाप है और उनकी सरकार ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं गया और जहां जरूरत पड़ी, वहां दोबारा परीक्षा भी कराई गई।

संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक की घटना सामने आते ही जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की और आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था और देश के युवाओं के विश्वास पर हमला बताते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने दोहराया कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के इस बयान को NEET पेपर लीक विवाद पर सरकार का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   मैनपाट महोत्सव 13 से 15 फरवरी तक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, मनोज तिवारी और कनिका कपूर की होंगी शानदार प्रस्तुतियां

 

 

 

 

 

You Missed