सतीश शर्मा
रायपुर, 21 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है।
सरकार की इस महत्वपूर्ण बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।





