25 Oct 2026, Sun
Breaking

तुरतुरिया में मिली युवक की सड़ी – गली अवस्था में लाश : पुलिस जुटी मामले की जांच में…शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया रायपुर…हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं तुरतुरिया

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 11 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले लव कुश की नगरी मातागढ़ तुरतुरिया में युवक की सड़ी – गली अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है । जानकारी के मुताबिक फॉरेंसिक जांच के लिए शव को रायपुर भेजा जा रहा है। शव की पहचान रामेश्वर साहू के तौर पर करने की खबर सामने आई है । फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

आपको बताते चलें कि तुरतुरिया एक पर्यटन स्थल है, जहां पर रोजाना सैकड़ों को संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं । वहीं वर्ष में एक बार छेरछेरा के दिन मेला भी लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं ।

पौराणिक मान्यता है कि तुरतुरिया में हीं भगवान श्रीराम के दोनों पुत्र लव और कुश ने भगवान वाल्मीकि से शिक्षा ग्रहण की थी । यहां मां काली का भव्य मंदिर भी है ।

Share
पढ़ें   मांदर की थाप पर थिरके CM साय, कर्मा महोत्सव में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

 

 

 

 

 

You Missed