15 Sep 2026, Tue

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

 

रायपुर 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : सीएम साय आज नवा रायपुर में अधिकारियों के साथ बैठकों से लेकर खरोरा में CM Trophy फुटबॉल चैंपियनशिप तक करेंगे दौरा, शाम को मंत्रालय लौटकर करेंगे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, जानें मिनट-टू -मिनट पूरा कार्यक्रम...